CM DHAMI: सीएम धामी ने की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा…बाढ़ से बचाव, वनाग्नि की रोकथाम के लिए दिए दिशा-निर्देश

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत रिवर प्रोटेक्शन कार्यों एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को मानसून सीजन के दृष्टिगत संभावित बाढ़ से बचाव के लिए सभी सुरक्षा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

RAIN WATER HARVESTING HD

साथ ही बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वन विभाग को भी निर्देश दिए कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए अभी से समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाएं. इसके अंतर्गत आवश्यक मानव संसाधन एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही सीएम ने वन पंचायतों एवं वन क्षेत्रों से सटे ग्रामीणों के साथ निरंतर समन्वय, फायर लाइनों की समय पर सफाई तथा वन संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए निर्देशित किया।बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को वनभूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के संबंध में भी निर्देश दिए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *