Rudrapur News : एआई के सहारे नेताओं की तस्वीरों में हेरफेर, विधायक अरोरा व ठुकराल के समर्थकों में टोपी की सियासत तेज - Uttarakhand Highlights

Rudrapur News : एआई के सहारे नेताओं की तस्वीरों में हेरफेर, विधायक अरोरा व ठुकराल के समर्थकों में टोपी की सियासत तेज

Rain Water Harvesting

रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक ठुकराल के समर्थकों के बीच एक अनोखी टोपी की राजनीति शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के माध्यम से समर्थक एक-दूसरे को मुस्लिम समुदाय की टोपी पहनाकर तस्वीरें वायरल कर रहे हैं।

दोनों गुटों के समर्थकों ने एक-दूसरे के नेताओं की तस्वीरों में हेरफेर करने के लिए एआई तकनीक का सहारा लिया है। टोपी की राजनीति मुख्य रूप से फेसबुक पर देखी जा रही है जहां दोनों पक्षों के समर्थक अपनी-अपनी दलीलें पेश करते हुए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। लोग इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या इस तरह तकनीक का उपयोग राजनीतिक विरोधियों पर वार करने के लिए किया जाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *