kedarnath: मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरे पर लगेगा बैन, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम की पवित्रता और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू हो गई है. बदरी-केदार मंदिर समिति और जिला प्रशासन इस संबंध में आपसी समन्वय से कार्य योजना तैयार कर रहे हैं. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाए जाने की भी प्रक्रिया प्रस्तावित है.

RAIN WATER HARVESTING HD

हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन ले जाकर फोटो, वीडियो और रील्स बनाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे न केवल मंदिर की गरिमा प्रभावित होती है, बल्कि अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान असुविधा का सामना भी करना पड़ता है. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति ने इस बार यात्रा सीजन से पहले ही मोबाइल और कैमरा बैन को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है.

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने बताया कि मंदिर समिति के साथ मिलकर मोबाइल बैन और जुर्माने को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में मोबाइल के प्रयोग और रील्स बनाने से अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी होती है, जिसे इस बार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *