Karanprayag News : घर के बाहर खड़ा था व्यक्ति, भालू ने किया अचानक हमला, दरवाजा बंद करके बचाई मुश्किल से जान - Uttarakhand Highlights

Karanprayag News : घर के बाहर खड़ा था व्यक्ति, भालू ने किया अचानक हमला, दरवाजा बंद करके बचाई मुश्किल से जान

Rain Water Harvesting

कर्णप्रयाग आदिबदरी के ग्राम पंचायत बुंगा के कंड तोक में भालू ने घर के बाहर खडे़ व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। व्यक्ति ने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई।क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुंवर ने जानकरी देते हुए बताया की शोर मचाने पर भालू वहां से भागा। घटना की सूचना से ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीण। घटना सुबह 7:30 बजे करीब की है।

भालू के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। राज्य बनने के बाद से पिछले साल भालू के हमलों में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेंदुओं के हमलों के मामले अधिक सामने आते हैं पर वर्ष-2025 में तेंदुओं की तुलना में भालू के हमलों में लोग घायल हुए हैं।

राज्य में वन्यजीव हमलों को लेकर संवेदनशील रहा है। पिछले साल वन्यजीवों के हमलों में 68 लोगों की मृत्यु हुई और 488 लोग घायल हुए हैं। इसमें भालू के हमलों में आठ लोगों की मौत हुई है। वर्ष-2000 के बाद से अब तक भालू के हमलों में सबसे अधिक लोगों की जान गई है। भालू के हमलों में 108 लोग घायल भी हुए हैं। जबकि तेेंदुओं के हमलों में 102 लोग घायल हुए हैं। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *