Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से जगह-जगह बंद, खतरे में मोटर पुल, होटलों में भरा पानी, लोगों में दहशत - Uttarakhand Highlights

Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से जगह-जगह बंद, खतरे में मोटर पुल, होटलों में भरा पानी, लोगों में दहशत

Rain Water Harvesting

लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। मलबा, बोल्डर और भू-धंसाव के कारण आवागमन रुक गया है। स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी मोटर पुल के ऊपर पहुंच गया है, जिससे पुल खतरे की जद में आ गया है।

होटलों में पानी एक ओर से घुसकर दूसरी ओर से निकल रहा है। कई होटलों की पहली मंजिलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। स्थानीय निवासी जयपाल सिंह रावत, नवदीप सिंह, बलदेव सिंह और शैलेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने पूरी रात जागकर बिताई।

फिलहाल बारिश थमी है और मौसम साफ है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *