Kotdwar : सिद्धबली मंदिर के पास वाहन के ऊपर भारी चट्टान गिरने से दो लोगों की मौत ,जबकि पांच लोग गंभीर घायल - Uttarakhand Highlights

Kotdwar : सिद्धबली मंदिर के पास वाहन के ऊपर भारी चट्टान गिरने से दो लोगों की मौत ,जबकि पांच लोग गंभीर घायल

Rain Water Harvesting

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही मैक्स पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जनपद के रहने वाले थे। घायल लोगों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और दिनेश को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। घटना के बाद प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *