Dehradun : किन्नर के वेश में कॉलोनी में गृह प्रवेश की बधाई मांगने पहुंचे युवक, पुलिस के आने की भनक लगते ही भागे - Uttarakhand Highlights

Dehradun : किन्नर के वेश में कॉलोनी में गृह प्रवेश की बधाई मांगने पहुंचे युवक, पुलिस के आने की भनक लगते ही भागे

Rain Water Harvesting

पटेलनगर के साईं लोक कॉलोनी में गृह प्रवेश की बधाई लेने किन्नर के वेश में आए तीन युवक पुलिस की भनक लगते ही भाग गए। मौके पर पुलिस के हाथ ढोल वाला लगा, जिसे पकड़ लिया गया। यासीन नाम का यह युवक सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस उसके तीन साथियों की तलाश कर रही है। इनमें से दो किन्नर के वेश में थे जबकि एक किन्नर था।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साईं लोक कॉलोनी में एक मकान बना है। यहां मंगलवार शाम को चार लोग गृह प्रवेश की बधाई लेने पहुंच गए। मकान मालिक से पैसों की मांग की जा रही थी कि इसी बीच किसी ने उन पर संदेह करते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

पटेलनगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीन लोग जा चुके थे। मौके से पकड़े गए यासीन ने बताया कि तीनों में दो युवक थे जो किन्नर के वेश में यहां आए थे। तीनों उसी के समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *