Uttarakhand : भाजपा नेता दूसरी शादी के विवाद में घिरे, नोटिस का जवाब देने के बाद राठौर प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : भाजपा नेता दूसरी शादी के विवाद में घिरे, नोटिस का जवाब देने के बाद राठौर प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे

Rain Water Harvesting

दूसरी शादी के आरोपों में घिरे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपनी दूसरी शादी की फोटो को लेकर कहा कि वो भाभी जी विधायक है का सीन था। राठौर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा अगर कांग्रेस को वीडियो ही दिखाने हैं, तो पहले एनडी तिवारी, हरक सिंह रावत व हरीश रावत के वीडियो दिखाए।

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को उनके सरकारी आवास पर नोटिस का जवाब देने के बाद राठौर प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उन पर सवालों की झड़ी लगा दी। कारण बताओ नोटिस पर राठौर ने कहा, मैंने पार्टी या संगठन के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया। जिन आरोपों की बात हो रही है, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

उन्होंने उलटे सवाल दागा, क्या आपने मुझे शादी करते हुए, मांग भरते हुए या वरमाला पहनाते हुए किसी वीडियो में देखा है? नहीं ना? तो फिर ये मुद्दा खड़ा क्यों किया जा रहा है?

पूर्व विधायक ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी स्थिति साफ करते हुए कहा, यूसीसी का कोई उल्लंघन नहीं किया है। पार्टी की नीतियों का सम्मान करता हूं। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने उनसे विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है, जिसके बाद संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *