Urvashi Rautela: अभिनेत्री के बयान से बवाल, बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा - Uttarakhand Highlights

Urvashi Rautela: अभिनेत्री के बयान से बवाल, बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा

Rain Water Harvesting

हिंदी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बदरीनाथ धाम में स्थित उर्वशी मंदिर को लेकर दिए बयान की बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने निंदा की है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यूह में बदरीनाथ मंदिर के निकट स्थित उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बताया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर उनके लिए समर्पित है। श्रद्धालु उनके नाम पर इस मंदिर में मत्था टेकने पहुंचते हैं।

पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि यह मंदिर भगवान शिव की पत्नी माता सती के लिए समर्पित है। जब माता सती ने अग्निकुंड में अपनी देह त्याग दी थी तब उनके अंग जगह-जगह गिरे। संपूर्ण भारतवर्ष में ऐसे 108 शक्तिपीठ हैं।

उत्तराखंड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बयान का विरोध किया। महापंचायत ने चेतावनी दी कि बदरीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर को लेकर दिए बयान को वापस लेकर माफी न मांगी तो न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी।

महापंचायत के महासचिव डा. बृजेश सती व प्रवक्ता अनिरुद्ध प्रसाद उनियाल ने कहा, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बदरीनाथ धाम के निकट उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बताया। महापंचायत ने इस पर आपत्ति जताई है। बदरीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी है।

वायरल वीडियो के बयान से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। वायरल वीडियो में अभिनेत्री का बयान है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही हैं, वह चाहती हैं कि उनके नाम पर दक्षिण भारत में भी मंदिर बने। महापंचायत ने चेतावनी दी कि अभिनेत्री उर्वशी अपने बयान को वापस लेकर माफी मांगे। अन्यथा उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *