Attention : Ghibli इमेज का ट्रेंड ना बन जाए सरदर्द, साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी - Uttarakhand Highlights

Attention : Ghibli इमेज का ट्रेंड ना बन जाए सरदर्द, साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Rain Water Harvesting

आज कल ट्रेंडी में सोशल मीडिया पर Ghibli इमेज का ट्रेंड जोरो से चल रहा है, जिसमें लोगबार अपनी फोटो कार्टून में तब्दील कर जोरो से वायरल कर रहे हैं, लेकिन Ghibli इमेज का ये ट्रेंड आपके लिए टेंशन भी बन सकता है, जिसको लेकर साइबर एक्सपर्ट ने भी दुनिया को चेताया है, Ghibli इमेज का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी सावधानी जरूर बरते, आजकल लोगों में Ghibli स्टाइल में अपनी तस्वीरें बनाने की होड़ लगी हुई है, नेता से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी घिबली स्टाइल में बनी तस्वीरें बना सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर Ghibli स्टाइल में बनी तस्वीरों की जैसे बाढ़ सी आ गई हैं, लोग अपनी और अपने बच्चों की एआई-जनरेटेड तस्वीरें धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं, लेकिन यह देखने में जितना मजेदार लगता है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है।

बता दें कि लोग सिर्फ चैटजीपीटी ही नहीं बल्कि कई एआई टूल्स का इस्तेमाल कर अपनी एआई-जनरेटर तस्वीरें बना रहे हैं, लेकिन ये आपके लिए बड़ा खतरा भी बन सकता है. साइबर पुलिस भी इस खतरे को नकार नहीं रही है, जानकार साइबर पुलिस का कहना है कि जब कोई चीज ट्रेडिंग में आ जाती है, तो वह वायरल हो जाता है, हर कोई ट्रेडिंग को इस्तेमाल करना शुरू कर देता है, वैसे ही जैसे Ghibli स्टाइल में तस्वीरें भी इन दिनों खूब प्रचलन में है, हर कोई इसका प्रयोग कर रहा है, लेकिन ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि भविष्य में कोई भी आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर सकता है, जिसकी जानकारी आपको नहीं है।

साइबर क्राइम एक्सपर्ट का कहना है कि अमूमन देखने में आता है कि कोई चीज ट्रेंड में आती है तो व्यक्ति भी हैशटैग के चक्कर में उसे फॉलो करने लगाता है, इसी प्रकार ये Ghibli आर्ट भी काफी फेमस हुई है, यदि आप भी अपने फोटो का सही एआई एप से Ghibli जनरेट कर रहे है तो कोई ऐसा नुकसान नहीं है, लेकिन इसमें प्राइवेसी का खतरा बन रहा है, साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने सीधी भाषा में समझाते हुए बताया कि एआई एक तरह से कृत्रिम बुद्धि होती है, उसके पास खुद से चीजों को मॉडिफाई करने की क्षमता होती है, ऐसे में हो सकता है कि कल कोई ऐसा एलिमेंट या व्यक्ति हो जो एआई के जरिए उस फोटो का गलत इस्तेमाल कर सकता है जो आपने पहले से ही एआई को दे रखी है।

जब भी आप एआई या अन्य किसी भी प्लेटफार्म को अपनी फोटो शेयर करते है तो कोशिश करें कि उस एप की प्राइवेसी चॅक कर ले, बहुत ज्यादा निजी फोटो बिल्कुल न शेयर करें, जिसको बाद में मॉडिफाई किया जा सकता हो, फोटो बहुत सोच-समझकर ही शेयर करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *