चारधाम यात्री उठाएंगे देवभूमि के शुद्ध दुग्ध उत्पादों का आनंद, आंचल डेयरी खोलेगा मिल्क बूथ कैफे - Uttarakhand Highlights

चारधाम यात्री उठाएंगे देवभूमि के शुद्ध दुग्ध उत्पादों का आनंद, आंचल डेयरी खोलेगा मिल्क बूथ कैफे

Rain Water Harvesting

हल्द्वानी: चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री उत्तराखंड के आंचल ब्रांड के दूध और उससे बने प्रोडक्ट का स्वाद चख सकेंगे. इसके लिए उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर मिल्क बूथ कैफे खोले जा रहा है. ताकि, देश के कोने-कोने से आने वाले यात्री दूध, दही, मक्खन, लस्सी, आइसक्रीम के अलावा दूध से बने अन्य प्रोडक्ट का आनंद ले सकें. साथ ही उत्तराखंड की आंचल डेयरी के प्रोडक्ट की पहचान पूरे देश में जा सके.

उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया कि पिछले सीजन में चारधाम यात्रा के केदारनाथ रूट पर 6 आंचल कैफे खोले गए. जहां केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों ने मिल्क बूथ कैफे पर उत्तराखंड के दूध और उससे बने प्रोडक्ट का लाभ उठाया. जिसका नतीजा रहा कि डेयरी विभाग के राजस्व में इजाफा भी हुआ. इसी को देखते हुए अब विभाग आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री, गंगोत्री और बदरीनाथ मार्ग पर भी मिल्क बूथ खोलने जा रहा है. ताकि, यात्रा पर आने वाले यात्री उत्तराखंड के डेयरी प्रोडक्ट का स्वाद लें. साथ ही विभाग के राजस्व में आमदनी भी हो.

आंचल ब्रांड को ऑल इंडिया ब्रांड बनाने का मौका: उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में देश के तमाम हिस्सों से लाखों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में आंचल ब्रांड को ऑल इंडिया ब्रांड बनाने का अच्छा मौका हो सकता है. देवभूमि के शुद्ध दूध से आंचल के प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं. इसमें कोई मिलावट नहीं होती है. ऐसे में इस दूध को पूरे भारत तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है. बता दें कि केदारनाथ यात्रा रूट पर पिछले साल से ही आंचल के आउटलेट्स चल रहे हैं. वहीं, इस बार तीनों धामों को भी कवर करने का मकसद है.

कस्टमर के फीडबैक के लिए रखा जाएगा रजिस्टर: इन सभी कैफे पर कस्टमर के फीडबैक को लेकर एक रजिस्टर भी रखा जाएगा. ताकि, आंचल के प्रोडक्ट्स में अगर कुछ इंप्रूवमेंट या बदलाव करना हो तो उसका भी सुझाव मिलेगा. ऐसे में अगर लोगों का फीडबैक अच्छा होगा तो वो ये दर्शाएगा कि आंचल के प्रोडक्ट्स को देशभर में ले जा सकते हैं. लोग उसे लेने में भी नहीं हिचकिचाएंगे.

CHARDHAM MILK BOOTH CAFE

बता दें कि उत्तराखंड आंचल डेयरी निदेशालय का मुख्यालय हल्द्वानी में स्थित है. यहां से प्रदेश में दूध की कई योजनाएं संचालित की जाती हैं. डेयरी फेडरेशन के दूध, दही, मक्खन मलाई के अलावा तमाम प्रकार की मिठाइयां, आइसक्रीम, लस्सी, मीठी दही योगट जैसे दूध से बने प्रोडक्ट की डिमांड बाजार में खूब रहती है. दूध की कीमत की बात करें तो फूल क्रीम दूध ₹66 प्रति लीटर, 80 रुपए किलो दही, ₹400 किलो पनीर, 660 रुपए किलो देसी घी, ₹10 से लेकर ₹50 तक की आइसक्रीम, आंचल लस्सी की कीमत ₹20 से लेकर ₹40 तक और योगट ₹20 प्रति पैकेट रहती है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *