Uttarakhand : में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, रहिए अलर्ट - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, रहिए अलर्ट

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 5 जनवरी से पहाड़ों पर हल्की बरसात और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. जबकि तीन और चार जनवरी को मौसम शुष्क रहने वाला है.राज्य के ऊंचे इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है. इससे जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी से मौसम करवट लेगा जो 7 जनवरी तक बना रहेगा 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पर्वतीय जिलों में बर्फबारी होने की संभावना है.

गौर हो कि मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है. वहीं राजधानी देहरादून में आसमान साथ रहने की संभावना जताई है. साथ ही कुछ स्थानों पर कोहरा छाने का अंदेशा जताया है.देहरादून में अधिकतम तापमान 23°C के लगभग रहने की संभावना जताई है. वहीं शुक्रवार को हल्द्वानी और उसके आसपास का तापमान न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. इसके अलावा तराई के क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है. ठंड के चलते लोग घरों में रहने की मजबूर हैं.

जगह-जगह लोग अलाव सेंकते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही सर्द हवाए भी चल रही हैं. इससे तापमान में गिरावट आ गई. इस बीच मौसम विभाग ने मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने की संभावना जताई है. गुरुवार को पहाड़ों के साथ-साथ हल्द्वानी में सुबह से धूप खिली रही. पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाया. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने जा रहा है. जिसका असर पांच जनवरी से दिखना शुरू हो जाएगा. नैनीताल में छह जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी. इस बीच मैदानी भागों से कोहरा छंटना शुरू हो जाएगा.

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *