Chardham Winter Yatra : देशभर के श्रद्धालु कर रहे दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे 8 हजार से अधिक भक्त - Uttarakhand Highlights

Chardham Winter Yatra : देशभर के श्रद्धालु कर रहे दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे 8 हजार से अधिक भक्त

Rain Water Harvesting

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस वर्ष शीतकालीन यात्रा का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है. जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जिला रुद्रप्रयाग में भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में यात्रा की व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित और प्रशंसनीय ढंग से की गई हैं.

इन्हीं उत्कृष्ट प्रबंधों के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच रहे हैं. साल 2024 के अंतिम दिन और 2025 के प्रथम दिन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी हजारों तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शन के लिए ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में उपस्थित हुए.

तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा शुरू की गई इस नई पहल की प्रशंसा करते हुए इसे एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया. उन्होंने यात्रा की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और आग्रह किया कि इस शीतकालीन यात्रा को हर वर्ष इसी प्रकार आयोजित किया जाए.

यात्रा पर आए बिहार के रहने वाले श्रद्धालु कुमार जॉनसन ने कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में उपलब्ध सुव्यवस्थित सुविधाओं और सौहार्दपूर्ण वातावरण से अत्यंत संतुष्ट हैं. राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा मंदिर में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही दिल्ली से आई देवांशी पोखरियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकालीन यात्रा शुरू करके अच्छी पहल की है. अब 12 माह भगवान शिव के दर्शन उनके धाम में किए जा सकते हैं.

जयपुर, राजस्थान से आए नीरज और केशव ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें बहुत अच्छी व्यवस्था ओंकारेश्वर मंदिर में मिली. इन अच्छी यादों के साथ अपने गृह राज्य वापस जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान हो रहा है, बल्कि उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन को भी एक नई दिशा यात्रा से मिल रही है.

मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि अब तक ओंकारेश्वर मंदिर में 8 हजार 784 तीर्थ यात्रियों ने भगवान शिव के दर्शन कर लिए हैं. यात्रा पर आए यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार भी व्यक्त किया कि उनकी पहल से ही शीतकालीन यात्रा को नया आयाम मिल सका है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *