Uttarakhand :निकाय चुनाव से पहले दलबदल का दौर शुरू, गढ़वाल में कांग्रेस को झटका, कईयों ने थामा बीजेपी का दामन - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand :निकाय चुनाव से पहले दलबदल का दौर शुरू, गढ़वाल में कांग्रेस को झटका, कईयों ने थामा बीजेपी का दामन

Rain Water Harvesting

देहरादून: निकाय चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में नजर आ रही है. कैंडिडेट्स के सिलेक्शन से लेकर पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए संगठन हर दिन काम कर रहा है. इसी कड़ी में दिग्गज नेताओं की पार्टी में एंट्री करवाई जा रही है. निकाय चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को गढ़वाल में बड़ा झटका दिया है. इसके साथ ही बीजेपी ने श्रीनगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विपिन मैठानी को भी पार्टी में शामिल किया है.

देहरादून पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी को औपचारिक सदस्यता दिलाई गई. इस मौके पर पूर्व में कम अंतर से पालिका अध्यक्ष चुनाव हारने वाली निर्दलीय प्रत्याशी आशा उपाध्याय और ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा हैं.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया. अपने संबोधन में उन्होंने सभी नए लोगों को बधाई देते हुए निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वाहन किया. उन्होंने कहा, लगातार विभिन्न दलों से लोगों के आने का क्रम बताता है कि प्रदेश में हवा का रुख भाजपा की तरफ है. उन्होंने आग्रह किया कि 2025 के पहले माह सभी को एकजुट होकर कार्य करना है ताकि निकाय चुनाव में भी हम पिछले सभी जीत के रिकॉर्डों को तोड़ने में सफल हों.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *