RANIKHET : में एक दिन के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट बनी 9वीं की छात्रा, सरकारी गाड़ी से पहुंची ऑफिस, लोगों की सुनीं समस्याएं - Uttarakhand Highlights

RANIKHET : में एक दिन के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट बनी 9वीं की छात्रा, सरकारी गाड़ी से पहुंची ऑफिस, लोगों की सुनीं समस्याएं

Rain Water Harvesting

रानीखेत: अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार विकासखंड ताड़ीखेत की छात्रा बबीता परिहार को एक दिन के लिए रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया. 9वी कक्षा की छात्रा बबीता संयुक्त मजिस्ट्रेट के सरकारी वाहन से कार्यालय पहुंची और जनसमस्याएं सुनीं. बबीता को ये उपलब्धि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिली है.

एक दिन के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट बनी बबीता: बबीता परिहार राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार विकासखंड ताड़ीखेत में पढ़ती हैं और कक्षा 9वीं की छात्रा हैं. 14 दिसंबर को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद आईएएस द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में ताड़ीखेत ब्लॉक के ज्यादातर विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था. जिसमें सूरी गांव की कुमारी बबीता ने पहला स्थान प्राप्त किया है, ये पहल छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागृत करने और उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई.

बबीता परिहार ने सुनीं समस्याएं: संयुक्त मजिस्ट्रेट की कुर्सी पर बैठाने के साथ ही उन्हें नैनीताल में बोटिंग, चिड़ियाघर भ्रमण और एरीज का निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण भी कराया जाएगा. एक दिन की संयुक्त मजिस्ट्रेट बनने के साथ ही बबीता ने जनसमस्याएं भी सुनीं. जिला कांग्रेस कमेटी ने एक दिन की संयुक्त मजिस्ट्रेट बनने पर बबीता परिहार को बधाई दी. संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद के इस नवीन प्रयास की सराहना कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया. संयुक्त मजिस्ट्रेट बबीता को कांग्रेसजनों ने रानीखेत को जिला बनाए जाने और छावनी के सिविल क्षेत्र को चिलियानौला नगरपालिका में विलय करने की मांग को‌ लेकर ज्ञापन दिया. ज्ञापन में खेल स्टेडियम और सांस्कृतिक आयोजन स्थल की‌ मांग भी शामिल रही.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *