38TH NATIONAL GAMES : का 'धार्मिक' प्लान, खिलाड़ियों को कराये जाएंगे फेमस मंदिरों के दर्शन - Uttarakhand Highlights

38TH NATIONAL GAMES : का ‘धार्मिक’ प्लान, खिलाड़ियों को कराये जाएंगे फेमस मंदिरों के दर्शन –

Rain Water Harvesting

हल्द्वानी: 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को लेकर खेल विभाग और जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है. जिला प्रशासन ने 5 जनवरी तक हर हाल में खेलों से संबंधित सभी तैयारियां को पूरा करने के निर्देश दिए हैं. लिहाजा नगर निगम खेल विभाग और स्थानीय प्रशासन एक्शन में है. आयोजन की खास बात है कि राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड के जागेश्वर धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे.

28 जनवरी से उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं. प्रदेश में आठ जगहों पर खेल का आयोजन किया जाएगा. 31 जनवरी से 7 फरवरी तक पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इसके अलावा अल्मोड़ा में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक योगासन प्रतियोगिता का भी होगी. यहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को विश्व विख्यात जागेश्वर धाम मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे. इसके अलावा नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में 29 जनवरी से राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है. जहां राफ्टिंग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को चंपावत में गोल्ज्यू देवता और पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे. इसके अलावा अन्य जगहों पर आने वाले खिलाड़ियों को भी वहां के आसपास के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों की विस्तार से बैठक ली गई. इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी से संबंधित सभी कार्य 5 जनवरी तक हर हाल में पूरे करने के निर्देश दिए हैं. उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी ने बताया हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आठ खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है. 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली को रवाना कर अभियान को शुरू करेंगे. ये मशाल 13 जनपदों में भ्रमण करेगी.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *