निकाय चुनाव न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार — जोशी - Uttarakhand Highlights

निकाय चुनाव न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार — जोशी

Rain Water Harvesting

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी ने आज जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत रायपुर विधानसभा के विद्या विहार क्षेत्र मे दौरा किया। तथा लोगो से जनसंवाद किया जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

जोशी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार निकाय चुनाव न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार जनता की आवाज दबाने और अपने राजनीतिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों में भाजपा के मेयर और सरकार ने देहरादून के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर जनता को गुमराह किया गया है।

जोशी ने इसे भाजपा सरकार की नीतिगत और लोकतांत्रिक विफलता करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल देहरादून के समग्र विकास के लिए काम करेगी, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सकारात्मक बदलाव लाने का पूरा प्रयास करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *