Dehradun : उत्तराखंड के 14 PCS अधिकारियों को मिला दीपावली गिफ्ट, 2017 बैच के इन अफसरों का हुआ प्रमोशन - Uttarakhand Highlights

Dehradun : उत्तराखंड के 14 PCS अधिकारियों को मिला दीपावली गिफ्ट, 2017 बैच के इन अफसरों का हुआ प्रमोशन

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड में 2017 बैच के पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है. ईटीवी भारत ने इसी महीने 14 अक्टूबर को PCS अफसरों के जल्द प्रमोशन होने की खबर प्रकाशित की थी. बुधवार देर शाम कार्मिक विभाग ने 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन दे दिया है. जानिए दीपावली से पहले किन PCS अधिकारियों को मिला प्रमोशन.

14 पीसीएस अफसरों को मिला प्रमोशन: उत्तराखंड शासन ने बुधवार देर शाम 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन देने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया. दरअसल पूर्व में 10 PCS अधिकारियों को 6600 ग्रेड पे से 7600 ग्रेड पे पर पदोन्नति मिली थी. इसके बाद से ही 6600 ग्रेड पे पर कई पद खाली चल रहे थे. ऐसे में उत्तराखंड शासन इन पदों पर प्रमोशन किए जाने की तैयारी कर रहा था. इस तरह शासन ने 2017 बैच के सभी 14 PCS को प्रमोशन का लाभ दे दिया है.

इन पीसीएस अफसरों की जगमगाई दीवाली: दीपावली से ठीक 1 दिन पहले 2017 बैच के सभी 14 PCS अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. साल 2017 बैच में सभी सीधी भर्ती के अफसर हैं. साल 2017 में जिन पीसीएस अफसरों के प्रमोशन 6600 ग्रेड पे के लिए पेंडिंग थे, उनमें PCS अफसर अभय प्रताप सिंह, आकाश जोशी, शिप्रा जोशी, अपर्णा ढौंडियाल, अपूर्वा सिंह, अजयवीर सिंह, योगेश सिंह, राहुल शाह, बुशरा अंसारी, तुषार सैनी, रविन्द्र सिंह जुवांठा, मोनिका, सुधीर कुमार और मनीष बिष्ट के नाम शामिल हैं.

पदोन्नति का आदेश जारी: उत्तराखंड शासन काफी दिनों से इन पदों पर प्रमोशन के लिए होमवर्क कर रहा था. इसके लिए कार्मिक विभाग जरूरी औपचारिकताओं को काफी दिनों से फाइल में पूरा कर रहा था. ऐसे में सभी औपचारिकताएं पूरी होने और अंतिम अनुमोदन मिलने के बाद शासन ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया. शासन में अपर सचिव कार्मिक रीना जोशी के हस्ताक्षर से प्रमोशन से जुड़ा आदेश जारी हुआ है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *