Dehradun : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, वोकल फॉर लोकल के लिए किया प्रोत्साहित - Uttarakhand Highlights

Dehradun : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, वोकल फॉर लोकल के लिए किया प्रोत्साहित

Rain Water Harvesting

देहरादून: दिवाली रोशनी के साथ ही खुशहाली का त्योहार है. आज का दिन सुख समृद्धि की कामना के साथ ही सामाजिक मेलजोल का त्योहार है. इसीलिए देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. आज पूरे देश में दिवाली की धूम है. इस पावन पर्व पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम धामी ने सभी को दीपावली के साथ ही दूसरे त्योहारों का बधाई दी है. सीएम धामी ने लिखा ‘आप समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज एवं छठ पूजा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो.

इस दौरान सीएम धामी ने देशवासियों से पीएम मोदी के वोकल फॉर लोकल के नारे को सिद्ध करने की अपील भी की है. सीएम धामी ने कहा वोकल फॉर लोकल से ही स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाई जा सकती है. वोकल फॉर लोकल के जरिये ही रोजगार के नये आयाम स्थापित किये जा सकते हैं. उन्होंने कहा वोकल फॉर लोकल के जरिये ही हम अपनों को आगे बढ़ा सकते हैं.

इससे पहले सीएम धामी आज पौड़ी के लैंसडाउन पहुंचे. जहां सीएम धामी ने सेना के जवानों के साथ दीपावली को मनायी. इस दौरान सीएम धामी ने कहा वह स्वयं को वीर जवानों के बीच पाकर गौरवान्वित हैं. उन्होंने कहा वे खुद सैनिक परिवार से आते हैं. इसलिए उन्हें इस बात का अंदाजा है कि एक सैनिक के परिवार में कितनी चुनौतियां होती हैं. किस प्रकार की चुनौतियों से एक सैनिक को गुजरना पड़ता है. उन्होंने कहा कि मैंने अनुशासन की सीख, देश सेवा और राज्य सेवा सेना से ही सीखी है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *