Mumbai : सलमान खान को दिवाली से पहले मिली जान से मारने की धमकी, इस बार की 2 करोड़ रुपये की डिमांड - Uttarakhand Highlights

Mumbai : सलमान खान को दिवाली से पहले मिली जान से मारने की धमकी, इस बार की 2 करोड़ रुपये की डिमांड

Rain Water Harvesting

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दिवाली से पहले एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. बीते मंगलवार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है. साथ ही इस बार एक्टर से 2 करोड़ रुपये की डिमांड भी की गई है. सलमान को मिली धमकी वाले मैसेज में लिखा है कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी तो जान से मार देंगे. सलमान खान को धमकी वाला यह मैसेज एक बार फिर मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को गया है. वहीं, सलमान खान को धमकी के मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात के खिलाफ धारा 308 (4) और 354 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

फिर मिली सलमान खान को धमकी

बता दें, सलमान खान को यह धमकी उस वक्त मिली है, जब बीते दिन नोएडा से मोहम्मद तैयब नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. तैयब चार दिन की ट्रांजिट डिमांड पर है. तैयब ने सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को जान से मारने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपये की मांग की थी. वहीं, ताजा धमकी में सलमान खान को मिली धमकी में 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इससे भी पहले सलमान खान को 5 करोड़ रुपये की फिरौती दी गई थी. बता दें, सलमान खान को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. धमकियों के बीच सलमान खान अपना काम करना नहीं छोड़ रहे हैं.

बता दें, हाल ही में सलमान खान के करीबी दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी को शूट कर जान से मार दिया गया था. इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बेहद टाइट कर दी गई है. साथ ही सलमान खान की वाई प्लस सिक्योरिटी को और भी ज्यादा एडवांस कर दिया गया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग काला हिरण मामले में सलमान खान पर कई बार हमला कर चुका है और एक्टर के करीबी पर भी हमला करवा चुका है. मौजूदा साल की 14 अप्रैल को सलमान खान के घर दो आरोपियों ने ताबतोड़ फायरिंग की थी. इन दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से धरा गया था, जो पुलिस हिरासत में हैं.

सलमान खान इस बीच बिग बॉस 18 और अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रह हैं और साथ ही सलमान खान ने अब अपना डांस टूर ‘द दबंग टूर’ का भी ऐलान कर दिया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *