Uttarakhand : सरकार ने दिया दीपावली का गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों पर बरसा 'धन' - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : सरकार ने दिया दीपावली का गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों पर बरसा ‘धन’

Rain Water Harvesting

देहरादून: दीपावली पर उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ाकर बड़ी सौगात दी है. उत्तराखंड सरकार ने धनतेरस के मौके पर सरकारी कर्मचारी का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, जिसको लेकर आज वित्त सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं.

मंगलवार 29 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और महंगाई भत्ता अब 50% से बढ़कर 53% फ़ीसदी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए गए फैसले से प्रदेश के तकरीबन डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारी सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे. जिनके वेतन भत्तों में बढ़ोतरी होगी.

सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने इस मौके पर मुख्य सचिव से मिलकर सरकार को धन्यवाद ज्ञापन सौपा. मीडिया से बातचीत करते हुए सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लाखेड़ा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर से यह प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात है, जिसके लिए कर्मचारी संघ सरकार का धन्यवाद ज्ञापन दिया है. उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस मांग को लेकर के कर्मचारी संघ आंदोलन रखा और उन्हें इस बात की खुशी है कि धनतेरस के मौके पर सरकार द्वारा यह खुशखबरी कर्मचारी वर्ग को दी गई है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *