Python rescue in Rishikesh : घर में घुसकर बिल्ली को निगल गया अजगर, लोगों में मचा हड़कंप - Uttarakhand Highlights

Python rescue in Rishikesh : घर में घुसकर बिल्ली को निगल गया अजगर, लोगों में मचा हड़कंप

Rain Water Harvesting

ऋषिकेश: हरिद्वार रोड स्थित नीम करोली मंदिर के निकट एक घर में अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया. घर में मौजूद एक बिल्ली को अजगर ने अपना निवाला बनाया. जिसके बाद अजगर देखे जाने की सूचना परिवार वालों ने वन विभाग को दी. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है.

अजगर ने बिल्ली को बनाया निवाला: जानकारी के मुताबिक हरिद्वार रोड स्थित नीम करोली मंदिर के निकट गली नंबर 5 में एक घर में अजगर देखते से हड़कंप मच गया.अजगर घर के एक कोने पर छिपा हुआ था. घर में शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. इस दौरान किसी ने वन विभाग की टीम को घर में अजगर होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही वन विभाग से कमल राजपूत व अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद कमल राजपूत ने किसी तरह अजगर को घर से बाहर निकाल कर पकड़ा. कमल राजपूत ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 7 फीट है.

अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा: अजगर ने घर में मौजूद बिल्ली को अपना निवाला बनाया. वहीं वन विभाग की टीम ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास छोड़ दिया है. गौर हो कि बीते दिनों ऋषिकेश के श्यामपुर में एक वेल्डिंग की दुकान में कोबरा सांप दिखने से खलबली मच गई थी. जिसके बाद दुकान स्वामी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने बमुश्क्लि कोबरा सांप को रेस्क्यू किया, जिसके बाद लोगों ने रहात की सांस ली.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *