Almora Shiva temple : में तीन साल से भजन कर रहा था विशेष समुदाय का व्यक्ति, पोल खुली तो हो गया फरार, पुलिस जांच में जुटी - Uttarakhand Highlights

Almora Shiva temple : में तीन साल से भजन कर रहा था विशेष समुदाय का व्यक्ति, पोल खुली तो हो गया फरार, पुलिस जांच में जुटी

Rain Water Harvesting

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ा मामला सामने आया है. यहां धौलछीना थाना क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में एक व्यक्ति अपना धर्म और पहचान छुपाकर काफी समय से रह रहा था. जैसे ही ग्रामीणों को इसका पता चला तो वहां हंगामा खड़ा हो गया, हंगामा होते देख आरोपी व्यक्ति मौके पाते ही मंदिर से फरार हो गया. वहीं इस मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने धौलछीना थाने में उस व्यक्ति कि गिरफ्तारी को लेकर शिकायत भी की है.

ग्रामीणों के अनुसार उक्त व्यक्ति बीते तीन सालों से शिव मंदिर में रह रहा था, लेकिन कुछ ही दिनों पहले लोगों को उस पर शक हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने उस व्यक्ति का आधार कार्ड मांगा तो पता चला कि उसका नाम वकील पुत्र खिल्लों उम्र 42 निवासी आगरा यूपी है. जब तक गांव वाले उससे और जानकारी मांगते वकील वहां से मौका देखकर फरार हो गया.

Almora

ग्रामीणों ने तुरंत मामले की जानकारी धौलछीना थाना पुलिस को दी. वहीं पुलिस गांव में पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. वहीं, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को जब मामले की जानकारी लगी, तो वो भी धौलछाना थाने में पहुंचे और मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी.

तहरीर में कहा कि पेटशाल गांव के शिव मंदिर में पिछले तीन वर्षो से विशेष समुदाय का व्यक्ति बाबा बन कर रह रहा था. आधार कार्ड में भी व्यक्ति की नाम वकील पुत्र खिल्लों पाया गया है. यह पिछले तीन वर्षो से ग्रामीणों को भ्रमित कर कह रहा है कि वह एक भजन करने वाला सनातनी है. इससे हिंदू समाज की भावना आहत हुई हैं. फिलहाल आरोपी फरार हो गया है.

Almora

विहिप ने मांग की है कि यह संदिग्ध व्यक्ति किस विशेष मकसद से सनातनी संत के रूप में पिछले तीन साल से राष्ट्रीय राजमार्ग से महज 10 फीट की दूरी पर स्थित शिव मंदिर में रह रहा था, इसकी जांच की जाए, जिसको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

विहिप ने क्षेत्र के सभी मठ और मंदिरों में आने जाने वाले लोगों का सत्यापन करने की भी मांग की है. तहरीर देने वालों में मुकेश सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र लोहनी, धीरज धनन्जय जोशी व सोनू पंत शामिल रहे. वहीं इस बारे में धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया. विश्व हिंदू परिषद की ओर से तहरीर दी गई है. मामले की जांच की जा रही है कि वह मंदिर में रहने वाला व्यक्ति संदिग्ध तो नहीं है. जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएंगी.

वीडियों में खुद को बता रहा भजन गायक: जिस व्यक्ति पर आरोप लगा है, उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो खुद को भजन गायक बता रहा है और कह रहा है कि उनके धर्म में पत्थर की पूजा नहीं की जाती है. पिछले तीन वर्षो से मंदिर में रह रहे इस विशेष समुदाय के व्यक्ति को ग्रामीण तुरंत मंदिर छोड़ने को कह रहे हैं.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *