Uttarakhand : की नई फ़िल्म नीति से आकर्षित हो रहे फ़िल्म निर्माता - सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand : की नई फ़िल्म नीति से आकर्षित हो रहे फ़िल्म निर्माता – सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड सरकार द्वारा लायी गई नई फिल्म नीति 2024 के बाद राज्य में फिल्मों के निर्माण में तेजी आई है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पारित नई फ़िल्म नीति में फ़िल्मों के लिए पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है, ओटीटी प्लेटफ़ार्म पर रिलीज़ फ़िल्मों और वेब सीरीज को भी अनुदान हेतु सम्मिलित किया गया है। बंशीधर तिवारी ने यह भी बताया कि उत्तराखंड की नई फ़िल्म नीति से आकर्षित होकर देश-विदेश के कई फ़िल्म निर्माता और निर्देशक यहाँ आ रहे हैं। फ़िल्म जगत से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और उत्तराखंड की समृद्ध फ़िल्म संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना सहयोग दें।

उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद द्वारा फ़िल्म जगत के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल के तहत फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि यह डायरेक्ट्री उत्तराखंड फ़िल्म नीति 2024 के अंतर्गत तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य के फ़िल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों और संस्थानों की जानकारी को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।
इस फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री में फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, संगीतकार, कोरियोग्राफर, गीतकार, लेखक, कैमरामैन, फोटोग्राफर, तकनीशियन, स्पॉट बॉय, फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस, स्टूडियो मालिक और लाइन प्रोड्यूसर जैसी हस्तियों और संस्थानों की विस्तृत जानकारी को संकलित किया जा रहा है। इस उद्देश्य के लिए एक गूगल फॉर्म भी तैयार किया गया है, जिसमें फ़िल्म से जुड़ी सभी प्रतिभाओं से उनकी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री के निर्माण से स्थानीय फ़िल्म विधा से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह डायरेक्ट्री उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले फ़िल्म निर्माता और निर्देशक स्थानीय प्रतिभाओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपनी आगामी फ़िल्मों में अवसर प्रदान कर सकें। बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि अब तक 118 व्यक्तियों और संस्थाओं ने इस फ़ार्म के माध्यम से अपनी जानकारी पंजीकृत कराई है। यह लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। फ़िल्म उद्योग से जुड़े सभी लोगों से बंशीधर तिवारी ने आग्रह किया है कि वे इस महत्त्वपूर्ण फ़िल्म रिसोर्स डायरेक्ट्री में अपनी जानकारी अवश्य पंजीकृत कराएँ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *