Lumpy skin virus : की एंट्री, उत्तराखंड में अलर्ट, पशुपालन मंत्री ने दिए ये निर्देश - Uttarakhand Highlights

Lumpy skin virus : की एंट्री, उत्तराखंड में अलर्ट, पशुपालन मंत्री ने दिए ये निर्देश

Rain Water Harvesting

देहरादून: राजस्थान के कई क्षेत्रों में एक बार फिर गोवंशीय पशुओं में लंपी रोग होने के मामले सामने आ रहे हैं. इसी बीच उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट हो गई है. पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान गोवंशीय पशुओं को लंपी रोग से बचाने के लिए लगाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम पर चर्चा की गई.

पशुरोग नियंत्रण निगरानी दलों को सतर्क रहने के निर्देश: दरअसल, राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लंपी वायरस की एंट्री होने पर उत्तराखंड में संभावित इस बीमारी की रोकथाम और नियत्रण के लिए प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय और अन्य प्रदेशों की सीमा पर पशुरोग नियंत्रण निगरानी दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश में एफएमडी टीकाकरण अभियान और सभी जिलों में लंपी रोग टीकाकरण से बचे पशुओं को अगले 10 दिन के भीतर टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में रिंग टीकाकरण तत्काल शुरू करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं.

उत्तराखंड में 78 फीसदी पशुओं का हुआ टीकाकरण: प्रदेश में लंपी रोग नियत्रंण के लिए 78 फीसदी पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है. बाकी बचे पशुओं की सुरक्षा के लिए टीकाकरण एवं रोग वैक्टर नियत्रंण कार्यक्रम और रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सभी जिलों में तत्काल कार्रवाई दल का गठन करने और पशुपालकों में जागरूकता बढ़ाने के मद्देनजर, जागरूकता शिविर लगाने को कहा गया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *