Animal Movie : के डायरेक्टर ने पूछा 'Devara' का रनटाइम, जूनियर NTR ने संदीप रेड्डी वांगा की कर दी बोलती बंद - Uttarakhand Highlights

Animal Movie : के डायरेक्टर ने पूछा ‘Devara’ का रनटाइम, जूनियर NTR ने संदीप रेड्डी वांगा की कर दी बोलती बंद

Rain Water Harvesting

हैदराबाद : जूनियर एनटीआर और जाह्ववी कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म आगामी 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. देवरा पार्ट 1 एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर का बाप-बेटे वाला डबल रोल देखने के मिलेगा. जूनियर एनटीआर के फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं, देवरा पार्ट 1 की पूरी टीम का मुकाबला साल 2023 की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से हुआ है. संदीप रेड्डी वांगा और देवरा की टीम के इंटरव्यू का प्रोमो सामने आ चुका है.

एनिमल के डायरेक्टर ने संदीप रेड्डी वांगा ने देवरा के डायरेक्टर कोराताला शिवा, जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर से फिल्म पर खास चर्चा की है. संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का ट्रेलर देख कुछ सीन की तारीफ की है. ट्रेलर में दिखाया गया है एक सीन जिसमें चांद का शेप खून के धार से गोल हो जाता है. जूनियर एनटीआर ने फिल्म को एक एक्शन ड्रामा फिल्म बताया है.

 

वहीं, जब संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का रनटाइम पूछा तो जूनियर एनटीआर ने उनकी फिल्म एनिमल के रनटाइम की चुटकी ली. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल का रनटाइम 3.24 मिनट था. जूनियर एनटीआर ने बताया कि 25 दिनों तक अंडर वाटर शूट का एक्सपीरियंस काफी शानदार रहा है. वहीं, ट्रेलर के अंत में जूनियर एनटीआर की शार्क सवारी वाला सीन भी बेहद जोरदार है. साथ ही एनटीआर ने कहा कि फिल्म देवरा के एक्शन सीक्वेंस बेहद चौंकाने वाले हैं. वहीं. इस इंटरव्यू का पूरा वीडियो कल आने वाला है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *