Haridwar : ज्वेलर्स लूटकांड को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन - Uttarakhand Highlights

Haridwar : ज्वेलर्स लूटकांड को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन

Rain Water Harvesting

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड के बाद व्यापारियों में रोष है. आक्रोशित व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया. व्यापारी डकैती कांड का जल्द से जल्द खुलासे करने की मांग कर रहे हैं. व्यापारियों ने चेतावनी दी अगर घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकाल तक बाजार बंद करने के लिए विवश होंगे.

व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा घटना के दोषियों को पकड़ा जाए. उनसे पूरा माल बरामद करके दुकानदार को सौंपा जाये. उन्होंने कहा मांगे पूरी नहीं होती हैं तो व्यापार मंडल की मीटिंग करेंगे. जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

वहीं, सराफा व्यापार मंडल के सचिव गौरव ने कहा जिस तरीके से दिनदहाड़े लूट हुई है वह चिंताजनक है उन्होंने कहा पूरा व्यापार मंडल ,प्रांतीय उद्योग मंडल और समस्त व्यापार मंडल हमारे साथ है. घटना का खुलासा न होने पर बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं. हर साल 2 साल में ऐसी घटनाएं होती रहती है. हरविंदर सिंह ने कहा हरिद्वार में हुई घटना निंदनीय है. इसमें पुलिस प्रशासन की ढील रही है.

लक्सर सर्राफा एसोसिएशन ने भी बैठक कर कड़ा विरोध जताया. सोमवार को कार्यकर्ताओं ने उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता और महामंत्री राजेंद्र वर्मा की अगुवाई में लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान से मुलाकात की. उन्होंने कहा हरिद्वार में ज्वैलर्स में दिन दहाड़े पांच हथियारबंद बदमाशों ने लूट कि घटना को अंजाम दिया. लक्सर एसडीएम से एक सप्ताह में लूट का खुलासा किए जाने की मांग की है. खुलासा न होने पर उन्होंने प्रदर्शन की चेतावनी दी है.+

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *