Mirzapur 3 : मुन्ना भैया के नाम पर सिर्फ ठगा ही नहीं, बल्कि लोगों की ये बड़ी उम्मीद भी तोड़ दी! - Uttarakhand Highlights

Mirzapur 3 : मुन्ना भैया के नाम पर सिर्फ ठगा ही नहीं, बल्कि लोगों की ये बड़ी उम्मीद भी तोड़ दी!

Rain Water Harvesting

Mirzapur 3 Bonus Episode: कश लगाकर वीडियो गेम खेलते हुए मुन्ना भैया को जब मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड में दिखाया गया..तो लगा कि अब तो फूलचंद त्रिपाठी आतंक ही मचा देंगे. आते ही मुन्ना भैया ने जबरदस्त डायलॉग भी चिपका डाला. कहा – “हम क्या गए पूरा बवाल ही मच गया”. भले ही मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया नहीं थे, लेकिन उन्हें कहानी पूरी पता है. तीन गोली खाने के बाद मुन्ना त्रिपाठी भी टपक गए थे. लोगों को लगा मेकर्स कोई न कोई जुगाड़ बैठाकर उनकी वापसी करवा दी देंगे. लेकिन मिर्जापुर 3 आई और अपने साथ फैन्स के लिए निराशा भी साथ लाई. मेकर्स को भी पूरा अंदाजा हो गया कि भाई कैसे भी करके मुन्ना भैया से दर्शकों को मिलवाना तो होगा ही. बस फिर क्या, अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते हुए मेकर्स ने एक चाल चल डाली.

मुन्ना भैया के नाम पर मेकर्स ने फैन्स को ठगा!

मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड आ चुका है, साथ ही मेकर्स की चालकी का भी पर्दाफाश हो गया है. मुन्ना त्रिपाठी के नाम पर ठगी करने वाले मेकर्स ने एक बार फिर से फैन्स को निराश कर दिया है. त्रिपाठी खानदान के लाडले नजर तो आए, लेकिन उनका इस्तेमाल ‘मिर्जापुर 3’ के डिलीट सीन्स की कहानी सुनाने के लिए किया गया. अगर मुन्ना भैया के साथ मिर्जापुर में कोई ऐसा खिलवाड़ कर देता, तो अब तक तो वो 10-12 खोलियां खा चुका होता. मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड की शुरुआत में ही मुन्ना त्रिपाठी को कश लगाते हुए दिखाया गया. लेकिन अंत में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि फैन्स की सबसे बड़ी उम्मीद ही टूट गई.

 

मेकर्स ने तोड़ दी फैन्स की उम्मीद

मिर्जापुर 3 को मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद फैन्स ने अगले पार्ट को लेकर अपनी-अपनी थ्योरी शेयर करनी शुरू कर दी थी. हर किसी की थ्योरी मुन्ना त्रिपाठी पर आकर रुक जा रही थी. यानी हर किसी का मानना था कि ‘मिर्जापुर 4’ को हिट बनाना है तो मुन्ना को तो जिंदा करना ही पड़ेगा. मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड को रिलीज करके देखा जाए तो मेकर्स ने अपना बड़ा नुकसान भी कर लिया है. दरअसल फैन्स को पूरी उम्मीद थी कि ‘मिर्जापुर 4’ में मुन्ना भैया की वापसी हो सकती है या फिर फ्लैशबैक में ले जाकर कोई तार उनसे जोड़ दिया जाएगा. लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है.

फूलचंद त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया के आने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है. ‘मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड के अंत में मुन्ना कहते हैं, “चलिए चलते हैं, हमारा टाइम हो गया है. घबराइए मत लौटते रहेंगे..शर्त सिर्फ एक है…मिर्जापुर के लिए प्यार बना रहना चाहिए. ” इसके बाद मुन्ना अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और मिर्जापुर की गद्दी से गायब हो जाते हैं. अब फूलचंद के आते रहने का एक मतलब लोग ये निकाल रहे हैं कि अगले सीजन में भी वो डिलीट सीन्स दिखाने के लिए आ सकते हैं. लेकिन अब उनके सीरीज में लौटने की तो कोई उम्मीद नहीं है. फैन्स मिर्जापुर के लिए अपना प्यार कम न कर दें, ऐसे में उन्होंने ये बात भी मुन्ना भैया से ही बुलवा दी है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *