New Tehri : जिले के कांगुड़ा धाम पहुंचे सीएम धामी, नागाराजा मंदिर में टेका मत्था, आरती कर लिया आशीर्वाद - Uttarakhand Highlights

New Tehri : जिले के कांगुड़ा धाम पहुंचे सीएम धामी, नागाराजा मंदिर में टेका मत्था, आरती कर लिया आशीर्वाद –

Rain Water Harvesting

धनौल्टी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी जिले के कांगुड़ा धाम पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया. इसके बाद सीएम धामी ने कांगुड़ा पहुंचकर नव निर्मित नागाराजा मन्दिर में मत्था टेका. साथ ही सीएम धामी ने आरती कर कृष्ण स्वरूपा भगवान नागराजा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान सीएम धामी ने कागुड़ा को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने का प्लान भी बताया.

मुख्यमंत्री धामी ने कागुड़ा में नागराजा का भव्य मन्दिर बनने पर क्षेत्र को सभी लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा 11 जून 2022 को कागुड़ा नागराजा को पर्यटन स्थल की घोषणा की गई थी, हम उस दिशा में निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं. हम पर्यटन के साथ अन्य विकास के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं.कांगुड़ा क्षेत्र को पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने 2 करोड़ की डी पीआर भेजी गई है. जिस पर कार्य शुरू हो चुका है. जिसमें कांगुड़ा में अच्छा गेस्ट हाउस, 30 हजार लीटर क्षमता वाला पानी का टैंक, पहुंच मार्ग पर यात्रि शेड, आन्तरिक विद्युतीकरण के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी.

इस मौके पर धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा प्रदेश में धामी जी प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में निरन्तर काम कर रही है. आन्दोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण , सरकारी नौकरियों में धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं. इसके साथ ही सांकरी- बरनोली मोटरमार्ग की स्वीकृति दी. जिसमें कार्य भी शुरू हो चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री से गंगाड़ी व फिग्वाल ओबी सी समुदाय को केन्द्रीय आरक्षण की सूचि में शामिल करने की मांग की.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *