Vikasnagar : भारी बारिश से विकासनगर चकराता मार्ग बाधित, रोड पर लगी वाहनों की कतारें

विकासनगर: देहरादून जनपद के विकासनगर-कालसी चकराता मार्ग भारी बारिश से जगह-जगह बाधित हो गया है. मार्ग बाधित होने से रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. वहीं लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग को दुरुस्त करने में जुटी है. वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राधिका शर्मा ने बताया कि मार्ग को जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा. मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया है.

RAIN WATER HARVESTING HD

भारी बारिश से मार्ग हो रहा बाधित: गौर हो कि उत्तराखंड में भारी बारिश कहर बनकर टूट रही है. वहीं भारी बारिश से विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह-जगह बाधित हो गया है. कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड और जजरेड की पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गया है.लगातार बारिश होने के कारण मार्ग को दुरुस्त करने में परेशानी खड़ी हो रही है. पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते डोजर जोन बन गया है. वहीं आने-जाने वाले वाहनों को सहिया से विराटखाई होते हुए कालसी और विकासनगर जाना पड़ रहा है.

पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा: मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनें ककाडी खड्ड और एक जेसीबी में जजरेड में लगाई गई है. वहीं मोटर मार्ग पर दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. वहीं यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं. लोक निर्माण विभाग सहिया के सहायक अभियंता राधिका शर्मा ने बताया कि मोटर मार्ग खोलने के लिए जजरेड पर एक जेसीबी और ककाडी खड्ड पर दो जेसीबी मशीनें मलबा हटाने के लिए लगाई गई हैं. शीघ्र मार्ग खोल दिया जाएगा.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *