Urvashi Rautela Hospitalized : हॉस्पिटल में भर्ती हुईं उर्वशी रौतेला, छोटी चोट पर हुईं ट्रोल, नेटिजन्स बोले- इसलिए ऋषभ भाई शादी... - Uttarakhand Highlights

Urvashi Rautela Hospitalized : हॉस्पिटल में भर्ती हुईं उर्वशी रौतेला, छोटी चोट पर हुईं ट्रोल, नेटिजन्स बोले- इसलिए ऋषभ भाई शादी…

Rain Water Harvesting

हैदराबाद: बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना उर्वशी रौतेला अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. आज, 21 अगस्त को उर्वशी तब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई, जब उन्होंने हॉस्पिटल से अपना वीडियो पोस्ट किया. एक्ट्रेस ने अपने फैंस को बताया कि उनके हाथ में चोट लग गई हैं, जिसके कारण वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं. सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी का चोट देख हैरान हो गए हैं और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिए.

बुधवार को उर्शवी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हॉस्पिटल के रूम में नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में उर्वशी अपनी उंगली पर लेगे चोट की झलक दिखाती है. वीडियो में एक्ट्रेस को ऑक्सीजन मास्क पहने देखा जा सकता है. इसे शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे लिए प्रार्थना करें’.

नेटिजन्स रिएक्शन
उर्वशी के वीडियो पोस्ट करते ही सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए. एक यूजर ने लिखा है, ‘उंगली में मामूली कट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाली पहली भारतीय महिला’. एक यूजर ने एक्ट्रेस की चुटकी लेते कहा, ‘इतनी ज्यादा चोट पर होश मे कैसे है? आप कितनी हिम्मत वाली है अरे वाह’. वहीं, एक यूजर ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को याद करते हुए लिखा है, ‘इसकी यही हरकत की वजह से ऋषभ भाई इसके साथ शादी नहीं कर रहा’. एक यूजर ने फनी इमोजीज के साथ लिखा है, ‘ले भाई चीन टपाक डम डम’.

urvashi rautela
urvashi rautela
urvashi rautela

उर्वशी हाल ही में तब चर्चा में आईं जब उनका प्राइवेट वीडियो लीक हो गया. कुछ दिनों बाद उनकी प्राइवेट वॉयस कॉल भी लीक हो गई. हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि यह उनकी आने वाली फिल्म घुसपैठिया के प्रमोशन का हिस्सा है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *