Nainital: गोल्ज्यू महाराज मंदिर में सीएम ने की पूजा-अर्चना…मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल स्थित स्वामी श्री नान्तिन बाबा महाराज जी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने घोड़ाखाल स्थित न्याय के देवता श्री गोल्ज्यू महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया।

RAIN WATER HARVESTING HD

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल दौरे पर हैं। जहां सर्किट हाउस, काठगोदाम में उन्होने स्थानीय लोगों से भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और पारदर्शी कार्य संस्कृति के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु हमारी सरकार सतत क्रियाशील है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में चल रहे हरेला त्योहार के मद्देनजर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के परिसर में भी एक पौधा लगाया। सीएम धामी ने यहां पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *