रश्मिका मंदाना से भूमि पेडनेकर तक, वायनाड लैंडस्लाइड और हावड़ा-मुंबई ट्रेन हादसे पर टूटा इन सेलेब्स का दिल - Uttarakhand Highlights

रश्मिका मंदाना से भूमि पेडनेकर तक, वायनाड लैंडस्लाइड और हावड़ा-मुंबई ट्रेन हादसे पर टूटा इन सेलेब्स का दिल

Rain Water Harvesting

हैदराबाद: वायनाड में हुए लैंडस्लाइ़ड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई. मलबे का ढेर बढ़ता जा रहा है. इस घटना से हर कोई अभी भी हैरान है. कुछ मशहूर हस्तियां भी आगे आई हैं और उन्होंने इस पर दुख व्यक्त किया है.

नेशनल क्रश से मशहूर साउथ की हसीना रश्मिका मंदाना ने वायनाड लैंडस्लाइड मामले पर दुख प्रकट किया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रा स्टोरी पर एक घटना का एक पोस्ट शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘मैंने यह देखा. इसे देखकर मेरा दिल टूट गया है. मुझे बहुत खेद है. यह डरावना है. परिवारों के लिए प्रार्थनाएं.’

भूमि पेडनेकर
उधर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने वायनाड लैंडस्लाइड मामले पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है, जिसमें लिखा है, ‘मानव जीवन की विनाशकारी क्षति को देखकर दिल टूट गया. केरल लैंडस्लाइड और हावड़ा-मुंबई ट्रेन एक्सीडेंट में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना. एक नेचर का हार्टब्रेकिंग एक्ट और दूसरा हार्टब्रेकिंग एक्सीडेंट. ओम शांति.’

साउथ स्टार विजय
साउथ स्टार विजय ने मंगलवार को वायनाड में हुई घटना पर शो जताया है. उन्होंने वहां के सरकारी अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे प्रभावितों आवश्यक साम्रगी दें. विजय ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) में लिखा है, केरल के वायनाड में लैंडस्लाइज की ट्रैजिक न्यूज सुनकर बहुत दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. सरकारी अधिकारियों से अनुरोध है कि प्रभावितों को आवश्यक बचाव और राहत की चीजे दें.

क्या है मामला?
वायनाड लैंडस्लाइड और हावड़ा-मुंबई ट्रेन एक्सीडेंट की घटनाएं सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बीते मंगलवार को जिले में भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण लैंडस्लाइड हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायनाड लैंडस्लाइड की दुर्घटना में म से कम 143 लोगों की मौत हुई और लगभग 186 अन्य घायल हुए हैं. लैंडस्लाइड के कारण क्षेत्र के कई लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं. दोनों घटनाओं ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *