एप्पल हार्वेस्ट कार्यक्रम में दिल्ली से वर्चुअली जुड़े सीएम धामी, सेब उत्पादन को बढ़ावा देने की कही बात

चंपावत में आज सेलिब्रेटिंग एप्पल हार्वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े. मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली से ही कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया.आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. ऐसे में राज्य के विकास से जुड़े कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से जुड़ रहे हैं.चम्पावत में आयोजित सेलिब्रेटिंग एप्पल हार्वेस्ट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने काश्तकारों से भी की बात की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम धामी ने जिले के काश्तकारों से बात की.इस दौरान मुख्यमंत्री ने काश्तकारों से सेब उत्पादन के बारे में जानकारी ली.

RAIN WATER HARVESTING HD

 

सेलिब्रेटिंग एप्पल हार्वेस्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विषेश प्रयास किए जा रहे हैं.राज्य में ऩी सेब नीति लाई गई है, इसमें 8 साल में 5 हजार हेक्टेयर में बागवानी का लक्ष्य रखा गया है.हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में सेब का जो सालाना टर्नओवर है जो 200 करोड़ से बढ़कर 2 हजार हो. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार काश्तकारों के लिए काम किया जा रहा है.और उनके प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं भी सरकार चला रही है.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *