Uttarkashi : सारा अली खान ने खूबसूरत दयारा बुग्याल का किया दीदार ,कहा मुंबई में जाकर अपने दोस्तों को बताऊंगी

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने खूबसूरत दयारा बुग्याल का दीदार किया। वहीं उन्होंने बार्सू गांव में महिलाओं से मुलाकात कर स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस सुंदर स्थान की जानकारी मुंबई में जाकर अपने दोस्तों को देंगी।

RAIN WATER HARVESTING HD

पर्यटन व्यवसायी रवि रावत ने बताया कि सारा अली खान बीते 18 मई को बार्सू पहुंचीं। उसके बाद दयारा बुग्याल की ट्रैकिंग कर पलाटूना में तीन दिन तक कैंपिंग की और फिर बार्सू के सराय होमस्टे में लौटीं। बार्सू में सारा अली खान ने महिला मंगल दल और गांव की महिलाओं से मुलाकात की।

महिलाओं ने अभिनेत्री को एक पारंपरिक टोपी और स्कार्फ भेंट किया। उन्होंने स्थानीय लोक पंरपरा, जीवनशैली और गांव में काम के बारे में बताया। सारा अली खान ने कहा कि उन्हें बारसू और दयारा बुग्याल बहुत पसंद आए और वह यहां दोबारा आना चाहेंगी। वहीं मुंबई लौटकर मित्रों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करेंगी। वह शुक्रवार को ऋषिकेश के लिए रवाना हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *