Uttarakhand: उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी 5 नई हेली सेवाएं

देहरादून: उत्तराखंड में हेली सेवाओं का विस्तार जारी है। राज्य सरकार उड़ान योजना के तहत पांच नई हेली सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है। ये सेवाएं देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल, श्रीनगर, पौड़ी और हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए होंगी। ये हेली सेवाएं दोनों तरफ से संचालित होंगी। हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनी का चयन हो चुका है और जल्द ही किराया तय कर इसी महीने सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

RAIN WATER HARVESTING HD

राज्य में चल रही हैं 10 हेली और हवाई सेवाएं:

उत्तराखंड में वर्तमान में 10 हेली और हवाई सेवाएं चल रही हैं, जिनमें 7 क्षेत्रीय संपर्क योजना और 3 उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत हैं। दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा और देहरादून के सहस्रधारा से गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवाएं चल रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नागरिक उड्डयन विभाग राज्य के अन्य जिलों को भी हेली सेवा से जोड़ने के लिए काम कर रहा है। देहरादून से श्रीनगर के लिए पहले क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत हेली सेवा चलती थी, लेकिन योजना समाप्त होने के बाद यह सेवा बंद हो गई। अब राज्य सरकार अपनी तरफ से इस सेवा को फिर से शुरू कर रही है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि इन सेवाओं को इसी महीने शुरू करने की योजना है और जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।

क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत वर्तमान सेवाएं:

  • हवाई सेवा:

    • देहरादून-नैनीसैनी

    • नैनीसैनी-पंतनगर

  • हेली सेवा:

    • देहरादून-अल्मोड़ा

    • हल्द्वानी-मुनस्यारी

    • हल्द्वानी-चंपावत

    • हल्द्वानी-पिथौरागढ़

    • अल्मोड़ा-पिथौरागढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *