पीएम मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी।

RAIN WATER HARVESTING HD

यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के जरिए सेवा, जनभागीदारी, संवाद

और नवाचार को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के लोगों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

राज्य में एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।

इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों,

सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

अभियान के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों

और योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों की सफलता की कहानियों को भी सामने लाया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कैबिनेट बैठक में अगले एक महीने के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित करने की तैयारियां की गई हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के लिए अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

इसी क्रम में उत्तराखंड में भी इन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा।

उत्तराखंड से पीएम मोदी का विशेष लगाव: धामी

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प लिया गया है

और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर

देश के प्रधानमंत्री बनने तक के करीब 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा

कि इस अवधि में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

युवाओं और महिलाओं समेत सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों

और सामाजिक संगठनों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ने की योजना है।

सरकार का उद्देश्य अभियान को केवल सरकारी उपलब्धियों के प्रचार तक सीमित न रखकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रभारी मंत्री जिलों में करेंगे समन्वय

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई है।

मंत्री अपने-अपने विभागों के साथ बैठक करेंगे और जिन जिलों का उन्हें प्रभारी मंत्री बनाया गया है

वहां कार्यक्रमों के लिए समन्वय स्थापित करेंगे।

सीएम के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं

और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ नागरिकों को सेवा, संवाद, नवाचार

और जनभागीदारी के जरिए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से सक्रिय रूप से जोड़ना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *