आईटी विभाग के विशेषज्ञ दूसरी मशीन पर वेबसाइट को रिबिल्ड करेंगे
सर्ट इन ने उन सभी राज्यों को अलर्ट दिया है, जिनकी वेबसाइट इसकी चपेट में आई हैं। सर्ट उत्तराखंड की टीम ने वेबसाइट को एहतियात के तौर पर बंद करते हुए क्वारंटीन कर दी है। इसका सिक्योरिटी ऑडिट किया जा रहा है। क्वारंटीन इसलिए किया गया है कि इसके भीतर घुसे वायरस का असर दूसरी जगहों पर न होने पाए। अब आईटी विभाग के विशेषज्ञ दूसरी मशीन पर वेबसाइट को रिबिल्ड करेंगे। इसमें अभी कुछ समय और लग सकता है।
आईटीडीए के माध्यम से जो भी सूचना मिली थी, उसमें कुछ तकनीकी बिंदु बताए गए थे। उस हिसाब से आईटीआई हैदराबाद की टीम वेबसाइट की दिक्कतें दूर कर रही है। एक-दो दिन में सुचारू हो जाएगी। -पीसी दुमका, श्रमायुक्त, उत्तराखंड
कर्मकार बोर्ड की वेबसाइट में कुछ दिक्कतें थीं। उसको आइसोलेशन में रखकर दिक्कतें दूर की जा रही हैं। -राम उनियाल, जीएम इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, आईटीडीए