Uttarakhand News : राहुल गांधी आज करेंगे चुनावी शंखनाद; अल्मोड़ा में जनसभा, पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : राहुल गांधी आज करेंगे चुनावी शंखनाद; अल्मोड़ा में जनसभा, पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद

Rain Water Harvesting

करीब चार साल बाद उत्तराखंड पहुंच रहे कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 2027 के चुनाव का शंखनाद करेंगे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व फौजियों से संवाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चार जून को राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचकर सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद अल्मोड़ा से पौड़ी आएंगे। यहां पूर्व सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगे। राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को धार देकर भाजपा पर सियासी वार करेंगे। वह अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है।
रात्रि विश्राम मसूरी में होगा। पांच जून को देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला, महानगर, अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और तैयारियों पर फीडबैक लेंगे।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अल्मोड़ा पहुंच गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *