Uttarakhand News : महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा पहुंचीं देहरादून, ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग शुरू

बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक सनोज मिश्रा की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड मे जोर-शोर से चल रही है। फिल्म की शूटिंग देहरादून, विकासनगर, मसूरी और आसपास के इलाकों में हो रही है।

RAIN WATER HARVESTING HD
इस फिल्म से महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा मुख्य अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी फिल्म का हिस्सा हैं। स्थानीय कलाकार विष्णु दुबे महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

देहरादून में सीधा शूटिंग स्थल पर पहुंचीं मोनालिसा का भव्य स्वागत किया गया। फिल्म के सह-निर्माता पंजाब सिंह मजीठिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
गौरतलब है कि प्रोडक्शन हेड पवन सिंह ने मोनालिसा को विशेष रूप से शिक्षित करने के साथ-साथ अभिनय की बारीकियां भी सिखाई हैं, जिससे वे इस बड़े मौके के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत मोनालिसा ने कहा, यहां की हवा-पानी और लोग बेहद अच्छे हैं। उत्तराखंड की खूबसूरती ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने राज्य और यहां के लोगों की भरपूर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *