Uttarakhand News : खटीमा में जंगल में पत्ते काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, साथ की महिलाओं के शोर मचाने पर भागा

चकरपुर क्षेत्र में नखाताल के जंगल में जानवरों के लिए पत्ते काटने गई एक महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है।

RAIN WATER HARVESTING HD
पचौरिया निवासी गोविंदी देवी बृहस्पतिवार सुबह गांव की महिलाओं के साथ जानवरों के लिए पत्ते काटने जंगल में गई थी। तभी नखाताल द्वितीय बीट में झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ ने महिला के पैर और कंधे के पास पंजों से हमला किया। बाघ को देखकर साथ की महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे बाघ जंगल की ओर भाग गया।

अफरा-तफरी के बीच घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से खटीमा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जंगल में पत्ते काटने गई  महिला पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया था। अब महिला की हालत सामान्य है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *