Uttarakhand News : आदिबदरी के बूंगा गांव में जंगल की आग की लपटों में घिरी महिला, हुई मौत; नारायणबगड़ में महिला झुलसी

आदिबदरी तहसील के बूंगा नामक गांव के बदाढ़गाड जंगल में मंगलवार दोपहर से आग लगी थी। ग्रामीण पुष्कर लाल ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे बूंगा गांव के मदन लाल की पत्नी 50 वर्षीय सुरेशी देवी जब गांव से 200 मीटर दूर स्थित अपनी गौशाला जा रही थी तो वह रास्ते  में आग की लपटों में घिर गई तब बहुत तेज हवा चल रही थी, वह आग से बुरी तरह झुलस गई।

RAIN WATER HARVESTING HD
जलने पर जब महिला चिल्लाई तो गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और किसी तरह उसे आग से निकालकर घर ले आए। जब वे उसे हास्पिटल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तो तभी उसने दम तोड दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पटवारी और वन विभाग के अधिकारियों को रात को ही सूचित कर दिया था।

बताया जाता है वन विभाग की टीम रात को गांव पहुंच गई थी। वहीं दूसरी और नारायणबगड़ के रेस चोपता गांव में एक महिला जंगल की आग में झुलस गई। झुलसी महिला कश्मीरा देवी का उपचार कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *