Uttarakhand News : चंपावत में भीषण सड़क हादसा, बरात लौटते समय जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच बरातियों की मौत; 5 घायल

उत्तराखंड के गंगोलीहाट में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच बरातियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात के लौटने के दौरान हुआ। बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटते समय शेरा घाट के पास बराती जीप एक दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास की है।

RAIN WATER HARVESTING HD
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों को मौके से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों में से चार को नजदीकी लोहाघाट अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *