Uttarakhand News : चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ, परिवहन मंत्री बोले- यात्रा को मिलेगी गति

19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन कार्ड से चारधाम यात्रा से गति मिलेगी। सरकार की ओर से उत्तराखंड सुरक्षित चारधाम यात्रा कराई जाएगी। सोमवार को चारधाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए परिवहन विभाग की ओर से व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ एआरटीओ कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रीन कार्ड प्रणाली से चारधाम यात्रा में शामिल व्यावसायिक वाहनों को तकनीकी रूप से फिट और सुरक्षित किया जाएगा।

RAIN WATER HARVESTING HD
वाहन स्वामी परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। निकटतम परिवहन कार्यालय में वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। वहीं, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की ओर से स्कूलों में बसों का किराया बढ़ने के सवाल पर कहा कि अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। परिवहन मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर 31 मार्च  को बैठक बुलाई गई है। बैठक में स्कूल बसों का किराया बढ़ाने के लिए अंतिम फैसला लिया जाएगा। लोगों की सुविधा और बस संचालन के आधार पर किराया निर्धारित किया जाएगा। अब लोगों की कल होने वाली बैठक पर निगहें लगी हुई हैं।

पहले दिन 34 वाहनों को मिला ग्रीन सिग्नल
परिवहन विभाग की ओर से चारधाम की यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने की शुरुआत की गई। हवन-पूजन के बाद पहले दिन करीब 34 वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए गए। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय में चहल पहल रही। मंगलवार से वाहनों के ग्रीन कार्ड नियमित रूप से बनेंगे।दोपहर 2:30 बजे अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह टीम के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर में शांतिकुंज हरिद्वार के वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से आयोजित हवन यज्ञ में विभागीय अधिकारियों की ओर से आहुति डाली गई। इसके बाद उन्होंने वाहन चेकिंग कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *