Uttarakhand: मियांवाला की फाइल मुख्यमंत्री के पास…फैसले का इंतजार , हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम बदले

हल्द्वानी की दो सड़कों के नाम बदल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में चार जिलों के 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की थी। जबकि देहरादून के मियांवाला को रामजीवाला करने की फाइल पर सीएम ने अभी निर्णय नहीं लिया है।

RAIN WATER HARVESTING HD

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सोमवार को शासन ने हल्द्वानी के दो सड़कों के नाम परिवर्तित कर दिए हैं। अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि हल्द्वानी के मेयर के प्रस्ताव पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की अनापत्ति मिलने के बाद नाम परिवर्तन कर दिया गया है।

मियांवाला की फाइल भी सीएम के पास

देहरादून के मियांवाला को रामजीवाला करने की घोषणा पर विवाद के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से मुलाकात की थी। सीएम ने आश्वासन दिया था कि वे मियांवाला के नाम परिवर्तन के फैसले पर विचार करेंगे। फिलहाल शासन ने मियांवाला की फाइल सीएम के पास पहुंचा दी है। मुख्यमंत्री धामी को इस पर अंतिम फैसला लेना है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सबसे ज्यादा विवाद मियांवाला पर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *