Uttarakhand : सीएम धामी ने सचिवालय में यूपी और उत्तराखंड के बीच अवशेष परिसंपत्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जो मामले लंबित रह गए हैं, उनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।

RAIN WATER HARVESTING HD

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय में दोनों राज्यों के बीच अवशेष परिसंपत्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में दोनों राज्यों के बीच पिछली बैठक में सहमति बनी थी, उनमें से जिन मामलों में कार्रवाई गतिमान है उन्हें लेकर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनका जल्द समाधान किया जाए।

बैठक में बताया गया कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पिछली बैठक के बाद जिला ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में स्थित जलाशयों व नहरों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति दी जा चुकी है। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश ने बिजली बिलों का 57.87 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम ने उत्तराखंड मत्स्य पालन विकास अभिकरण को 3.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वन विकास निगम उत्तराखंड को दी जाने वाली देयताओं का आंशिक भुगतान हुआ है। परिवहन निगम की अवशेष राशि का भुगतान भी हो चुका है। आवास विभाग के तहत आवास विकास परिषद की परिसम्पत्तियों के निपटारे का भी निर्णय हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *