Uttarakhand civic elections 2025 : लोकतंत्र के पर्व की सुंदर तस्वीरें, फिजिकल और मेंटली चैलेंज्ड वोटर्स ने पोलिंग बूथ पर आकर किया मतदान

देहरादूनः नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया जारी है. उत्तराखंड के 100 नगर निकायों पर हो चुनाव के लिए 3394 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मतदान केंद्रों से ऐसी तस्वीरें भी सामने आ रही है, जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है. दरअसल शारीरिक रूप से असमर्थ मतदाता भी पूरे उत्साह के साथ मतदान करने पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई. जो उन लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं जो लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं.

देहरादून के करनपुर स्थित माता मंगला स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे जन्म से दिव्यांग ईश कथूरिया ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा,

मतदान उनका मौलिक अधिकार है. लोकतंत्र में मतदान एक अवसर है कि एक अच्छे व्यक्ति को चुन सके. लिहाजा मतदान करना बेहद जरूरी है. जो लोग मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, उन लोगों को इनसे सीख लेनी चाहिए.

Uttarakhand Nikay Chunav 2025

वहीं दिव्यांग रीना ने कहा,

लोगों को बढ़चढ़ कर मतदान करना चाहिए. मतदान एक ऐसा अधिकार है, जिसका इस्तेमाल कर समाज के लिए एक अच्छे व्यक्ति को चुनकर, समाज को और आगे बढ़ा सकते हैं.

Uttarakhand Nikay Chunav 2025

लंबे समय से बीमार चल रहे और चलने में असमर्थ जसविंदर पाल ने बताया,

वो हमेशा ही मतदान करते हैं. ताकि क्षेत्र का उद्धार किया जा सके. जो लोग मतदान करने नहीं आ रहे हैं, उन लोगों को सबसे पहले मतदान करने आना चाहिए. क्योंकि जब उनका मत है तो उसको इस्तेमाल करें न कि खराब करें. क्योंकि एक-एक वोट कीमती है.

Uttarakhand Nikay Chunav 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *