जानकारी के अनुसार, ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार कर्मा (56 वर्ष) पुत्र सोनम, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।