Tehri Garhwal News : शादी समारोह का खाना खाने के बाद 35 लोगों को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती

चंबा ब्लॉक के ढरसाल गांव के 35 लोग शादी का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए। इसमें कुछ को चंबा और कुछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13 और 14 अप्रैल को बादशाहीथोल में एक विवाह समारोह के दौरान खाना खाने के बाद लोग बीमार हो गए।  20 लोग बुधवार और 15 लोग आज अस्पताल में भर्ती किए गए। सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है । अस्पताल में भर्ती महिलाओं की संख्या अधिक है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने गोलगप्पे, चाऊमीन खाई थी।

सीएमएस डॉक्टर अमित राय के अनुसार सभी लोरों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *