Tehri: आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे सीएम धामी…प्रभावितों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और आपदा शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए, विशेषकर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू बहने लगे। उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD

शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ, जिसमें 15 आवासीय मकान मलबे में दब गए। हालांकि, प्रशासन ने सुबह ही इन घरों को खाली करवा लिया था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। प्रभावित ग्रामीणों को विनयखाल इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया।

इसके अलावा, भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें मां और बेटी की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचा पाए। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और सरकार की ओर से पीड़ितों की पूरी मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *